चूरू: राजकीय गोपीराम गोयनका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ
Churu, Churu | Feb 14, 2025 चूरू के राजकीय गोपीराम गोयनका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार शाम समापन हुआ। नेहरू युवा केंद्र चूरू और युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित इस ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी मैच के फाइनल में ढाणी लक्ष्मण सिंह विजेता रही वहीं गांव पोटी की टीम उपविजेता रही।