चूरू: कोतवाली पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती से एक शराबी पति सहित 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, SDM के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Feb 15, 2025 चूरू शहर की कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए शहर के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाल्मीकि बस्ती के एक शराबी पति को उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरे व्यक्ति को कोतवाली थाने में आकर पुलिस से ही झगड़ा करना महंगा पड़ गया। कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल राजेश लाम्बा ने शनिवार सुबह जानकारी दी।