सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, बंधक बनाकर रखने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी शकील अहमद को रविवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।