सिराथू: कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी का जायजा लेने के लिए कड़ा पहुंचे जिला अधिकारी ने गंगा घाटों का मुआयना किया
आगामी पर्व कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कड़ा में बाहरी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ आती है जो गंगा स्नान करती है।मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी डॉक्टर अमित पाल कड़ा पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने कुबरी घाट और कालेश्वर घाट जाकर हर तरीके की तैयारी को देखा है। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे हैं।