सिराथू: केशव्वापुर में सड़क हादसे में भाई की मौत पर बहन ने गांव के युवक पर हत्या का लगाया आरोप, कहा- पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
सिराथू तहसील के केशव्वापुर की रहने वाली राधा देवी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उनके भाई की लाश 29 अक्टूबर को सड़क पर पाई गई थी।यह हादसा नहीं है बल्कि गांव के रहने वाले रिंकू नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया। राधा ने बताया कि 28 अक्टूबर को उनके भाई को रिंकू शाम में बुलाकर ले गया था और मार दिया।कहा- पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।