सिराथू: सहकारी समिति शमसाबाद में अचानक पहुंचे डीएम, अव्यवस्थित अभिलेखों को देखकर भड़के, एआर-कोऑपरेटिव को रिपोर्ट लगाने का दिया निर्देश
कौशांबी के नए जिला अधिकारी अमित पाल अचानक सोमवार की दोपहर सिराथू तहसील के शमसाबाद पहुंच गए,जहां पर सहकारी समिति में अभिलेखों को अव्यवस्थ देखा तो भड़क उठे।प्रभारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी।एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित किया कि डेली रिपोर्ट वहां जाकर लगाए।डीएम ने सख्त लहजे में कहा-भेदभाव या फिर वितरण में कोई शिकायत आती है तो सख्त कार्रवाई होगी।