सिराथू: नगियामई मोड़ पर सवारी से भरे सीएनजी ऑटो में फंसे कुत्ते के कारण ऑटो पलटा, तीन लोग घायल होकर भेजे गए अस्पताल
सिराथू तहसील क्षेत्र के नागियामई मोड़ पर मंगलवार की दोपहर एक सीएनजी ऑटो पलट गया है।इस ऑटो में एक बुजुर्ग एक महिला और इसका चालक घायल हो गए हैं।बताया जाता है कि सिराथू से सवारी भरकर ऑटो चालक शालू मंझनपुर जा रहा था। अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने के दौरान ऑटो में फस गया जिस वजह से ऑटो पलट गई।देर से आई एम्बुलेंस तीनों घायलों को लेकर अस्पताल चली गई।