सिराथू: बालू माफियाओं ने देवीगंज से ओवरलोड बालू के वाहनों को तिरपाल उढ़ाकर गुजारने का नया तरीका अपनाया
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले में ओवरलोडिंग रोकने की कोशिशें की लेकिन ओवरलोड खासतौर से बालू के वाहन लगातार सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई देते हैं।सोमवार शाम देवीगंज बाजार से ओवरलोड बालू के वाहन गुजरते देखें गए हैं।बताया जाता है कि माफियाओं द्वारा अब बालू के वाहनों पर पूरा तिरपाल उढ़ाकर वाहनों को पास किया जाता है।बालू को तिरपाल में छिपाकर भेजा जा रहा है।