पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खुंटपानी प्रखंड के बदेया गांव निवासी बलेमा कुई नामक वृद्ध महिला जो चलने में काफी परेशानी हो रही थी। शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे गांव के लोगों ने इसकी सूचना प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को दी। वहीं प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने सीएचसी प्रभारी डॉक्टर आलोक रंजन महतो से परामर्श कर महिला को एक वाकिंग स्टिक प्रदान की गई।