दतिया नगर: हिस्ट्रीशीटर साहिल खान जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, आरोपी पर पहले से 16 मामले दर्ज
दतिया में कोतवाली पुलिस ने शहर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश साहिल उर्फ साहिल खान पिता शकील खान निवासी दांतरे की नारिया को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मंगलवार कोआरोपी का शहर में जुलूस निकालकर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। पुलिस के मुताबिक बक्सी हनुमान मंदिर के पास शराब बेचने की फिराक में था।