*पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।*
फतेहपुर: थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अंतर्गत बहरा कोल्ड स्टोर के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और बिना देर किए घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हथगांव भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Kanpur, Kanpur Nagar | Nov 9, 2026