जमुई: नरियाना के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां, पुत्र, बहु और पोती घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 21, 2026 नरियाना के पास सोमवार की रात 9:00 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित दूसरी बाइक से बचने के क्रम में सड़क किनारे गिरकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार मां, पुत्र, बहू और पोती कुल चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा फौरन चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।