करनाल: मानव सेवा संघ परिसर में डीएससी समाज की ओर से नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर की गई मीटिंग
Karnal, Karnal | Feb 4, 2024 मानव सेवा संघ परिसर में डीएससी समाज की ओर से नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में डीएससी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार डीएससी समाज को नौकरियों में आरक्षण दे अन्यथा आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।