करनाल: मेरठ रोड पर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक का हुआ आयोजन
Karnal, Karnal | Feb 4, 2024 मेरठ रोड पर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीराम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के समय सराहनीय योगदान करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता हमेशा हिंदू समाज के लिए अग्रणी कार्य करते हैं।