करनाल: सेक्टर-9 में बीजेपी लोकसभा क्लस्टर की बैठक का हुआ आयोजन
Karnal, Karnal | Feb 4, 2024 सेक्टर 9 में बीजेपी लोकसभा क्लस्टर की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें चार लोकसभा के चुनाव के बारे में रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मौके पर सांसद संजय भाटिया, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में मीडिया को जानकारी दी गई।