बदायूं: मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा तट पर बस गया तंबुओं का शहर, मीना बाजार में बढ़ी रौनक
Budaun, Budaun | Nov 23, 2026 बदायूं के रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है। गंगा तट के दोनों ओर रेत की सफेद चादर पर तंबुओं का शहर आबाद हो चुका है। दूरदराज के जनपदों से श्रद्धालुओं के लगातार पहुंचने से मेला में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु निजी वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, मोटरसाइकिल आदि से पहुंच रहे है ।