हज़ारीबाग: रामनवमी पर्व को लेकर विभिन्न मस्जिदों के मौलाना व मौलवियों के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक
रामनवमी पर्व को बेहतर समन्वय एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार विभिन्न समितियों के साथ बैठक कर हर पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा कर रहा है। इसी क्रम आज 15 अप्रैल को उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसपी के आवासीय सभागार में विभिन्न मस्जिदों के मौलाना/मौलवियों के साथ बैठक की।