हज़ारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र में महिला शिक्षिका के साथ हुई ₹3.30 लाख की साइबर ठगी, कोर्रा थाने में मामला हुआ दर्ज
हज़ारीबाग की एक शिक्षिका के साथ एक महीने के अंदर में ₹3.30 लाख की साइबर ठगी हुई है। दरअसल इसकी शुरुआत मार्च महीने के पहले हफ्ते में हुई जहां महिला का कोई कोरियर मुंबई से आने वाला था। इसी को लेकर महिला ने गूगल से कोरियर कंपनी का नंबर निकाला था। इसी के बाद महिला के साथ साइबर ठगी हुई।