हज़ारीबाग: हजारीबाग में बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई
हजारीबाग के प्रसिद्ध रामनवमी उत्सव को लेकर हजारीबाग में बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज के नेतृत्व में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में जिले पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह ,डीआईजी सुनील भास्कर समेत जिले भर के डीएसपी और एसडीपीओ शामिल हुए। बैठक में शांतिपूर्ण ढंग से कैसे रामनवमी संपन्न कराया जाए इसे लेकर चर्चा की गई।