हज़ारीबाग: भामाशाह जयंती मनाने को लेकर तैयारी बैठक में लिया गया निर्णय, 23 को मनेगा भामाशाह जयंती
इंद्रलोक टावर में जिला तैलिक समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव नारायण साव द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भव्य रूप से भामाशाह जयंती मनाने को लेकर और शंकर साव द्वारा समाज के नाम से आवेदन देकर घर बटवारा को लेकर दोनो पक्ष को बुलाया गया था।