श्योपुर: बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्लयू छात्रों ने जिला अस्पताल का किया भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी
श्योपुर। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को दोपहर 12बजे जिला अस्पताल में एक्सपोजर विजिट करते हुए मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।