श्योपुर: गद्दी मुस्लिम समाज का इज्तीमाई शादी सम्मेलन सम्पन्न, 96 जोड़ों ने पढ़े निकाह
श्योपुर। शहर के ईदगाह परिसर में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे गद्दी मुस्लिम समाज का इज्तीमाई शादी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 96 जोड़ो ने कबूल है बोलकर निकाह की रस्मे अदा की। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दलो के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनो के लोगो ने पहंुचकर नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद भी दिये। इस दौरान बालापुरा, बगवाज, वर्धा, दांतरदा के जोड़े शामिल हुए