फुलवारी: सीएम नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, मंत्री संजय झा भी थे मौजूद
Phulwari, Patna | Nov 15, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जमुई में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे अपने आवास से निकलकर पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार निजी काम से दिल्ली गए हैं लेकिन पटना एयरपोर्ट पर मंत्री संजय झा भी नजर आए। ऐसे में बिहार के सियासी हलचल एक बार फिर से तेज हो गई है।