फुलवारी: पटना एम्स की महिला डॉक्टर के साथ तीन युवकों ने की छेड़खानी, फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज
Phulwari, Patna | Nov 15, 2024 स्कूटी से जा रही पटना एम्स की महिला डॉक्टर के साथ तीन लड़कों ने छेड़खानी की। जिसके बाद महिला डॉक्टर की तीनों युवकों से खूब बकझक हुई। घटना के बाद महिला डॉक्टर ने फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज कराया है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे फुलवारी शरीफ एसडीपीओ सुशील कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।