फुलवारी: पटना एयरपोर्ट के पास रालोजपा कार्यालय खाली करने के बाद, रालोज नेता ने नए कार्यालय की मांग की
Phulwari, Patna | Nov 14, 2024 पटना एयरपोर्ट के पास स्थित रालोजपा कार्यालय जिसे अब खाली कराया जा चुका है उसकी चाबी लेने के लिए भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पहुंचे। मौके पर रालोजपा नेता ने मीडिया से बातचीत करते हुए नए कार्यालय की मांग की है। रालोजपा नेता ने कहा कि हमारी पार्टी की मान्यता है इसलिए हमें भी कार्यालय मिलनी चाहिए।