फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ्ती पर आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया
Phulwari, Patna | Nov 13, 2024 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार रात करीब 8:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए महबूबा मुफ्ती पर करारा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती कभी पाकिस्तान की बात करती है तो कभी पत्थरबाजों का साथ देती है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि महबूबा मुफ्ती कभी आतंकवादियों के समर्थन में भी खड़ी हो जाती है।