फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल भी हुए बरामद
Phulwari, Patna | Nov 14, 2024 बेऊर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना में कार्यवाई करते हुए दो मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों चोरों की गिरफ्तारी बुधवार को हुई है। वहीं गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे बेऊर थाने की पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल चोरी की घटना में यह दोनों चोर संलिप्त थे। इन दोनों चोरों के पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद की गई है।