छतरपुर: शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, कलेक्टर से जांच की मांग करते हुए दिया आवेदन
छतरपुर जिले के ग्राम पठादा के एक ग्रामीण ने आज 14 मई दोपहर करीब 3:00 बजे कलेक्टर को आवेदन देकर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव की सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है।शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।