नवाबगंज: बाराबंकी में मतदाता सूची से सैकड़ों नाम गायब होने की शिकायत, ग्रामीणों में हड़कंप; प्रशासन ने शुरू की सख्त निगरानी
बाराबंकी जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की शिकायतों ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, नियामतपुर ग्राम पंचायत में करीब 170 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत सामने आई है।