शाजापुर: 03 जुलाई से शाजापुर जिले की ग्राम पंचायतों में ई-केवायसी एवं आयुष्मान कार्ड शिविरों का होगा आयोजन
शाजापुर जिले के नागरिकों के ई-केवायसी एवं शेष रहे पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में 03 जुलाई से शिविर आयोजित किये जायेंगे।कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि निर्धारित केम्प तिथि के 2 दिवस पूर्व ग्राम पंचायतों में डोडी पिटवाई जाकर शिविर के स्थान एवं दिनांक व समय की सूचना ग्रामों में दी जाये। और संपूर्ण व्यवस्था की जाए।