प्रतापगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संकट मोचन धाम में एसपी की सादगी, जमीन पर बैठकर किया प्रसाद ग्रहण
प्रतापगढ़ जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संकट मोचन धाम में मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने एएसपी पूर्वी आलोक कुमार और एएसपी पश्चिमी विजेंद्र राय के साथ बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान एसपी ने जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उनकी यह सादगी और धार्मिक आस्था चर्चा का विषय बनी रही, जिसने सभी का मन मोह लिया।