मुगलसराय: मुगलसराय में पुराना रिक्शा स्टैंड हटने से चालकों में रोष, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
मुगलसराय में विकास कार्यों के चलते पुराना रिक्शा स्टैंड हटाए जाने से रिक्शा चालकों के सामने रोज़गार व ठहरने का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार दोपहर 02 बजे को समिति अध्यक्ष कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि विकास से आपत्ति नहीं, पर चालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नए स्थान पर स्टैंड की व्यवस्था की मांग किया।