नवाबगंज: जैदपुर में एपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत, 500 मीटर की लाइनें लगीं, उपभोक्ताओं ने बताई समस्या
जैदपुर गैस एजेंसी और गोदाम पर एलपीजी गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं की भारी भीड़ मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे से ही दिखाई दिए। लोग अपना सिलेंडर लेकर लाइन लगाकर अपने बारी का इंतजार करते दिखे। उपभोक्ताओं ने बताया कि घंटा लाइन लगाने के बावजूद भी गैस सिलेंडर मिलना मुसीबत हो गया है। इसके साथ ही अन्य दस्तावेजों की पूर्ति न होने के कारण गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।