बिहार: बबूरबन्ना मोहल्ला में पूर्व सांसद विजय कुमार यादव और उनके दिवंगत पुत्र की प्रतिमा का सांसद ने किया अनावरण
Bihar, Nalanda | Sep 23, 2024 बिहारशरीफ के सांसद चौक बबूरबन्ना मोहल्ला स्थित स्मृति वाटिका में पूर्व सांसद विजय कुमार यादव और उनके दिवंगत पुत्र बल्लव कुमार यादव की प्रतिमा का सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा अनावरण किया गया । मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि स्व. विजय कुमार यादव गरीबों के नेता थे । यही कारण है कि वे 2 बार विधायक और 3 बार सांसद रह चुके हैं।