बिहार: भाजपा द्वारा नईसराय और मोहद्दीनगर मोहल्ले में चलाया गया सदस्यता अभियान
Bihar, Nalanda | Sep 23, 2024 बिहार शरीफ के नईसराय और मोहद्दीन नगर मोहल्ला में सोमवार को भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। भाजपा के जिला महामंत्री शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह अभियान पार्टी को मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा है, और इस बार बड़ी संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ।