जांजगीर: जांजगीर में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करते 7 आरोपियों की गिरफ्तारी
जांजगीर-चांपा की सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। पुलिस ने आम लोगों से शिकायत देने की अपील भी की है।