रामपुर मनिहारान में शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।