बाढ़: गोरखपुर में नेशनल कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप में बाढ़ के सद्भावना ग्रुप की लड़कियों ने बाजी मारी
Barh, Patna | Sep 8, 2025 भारतीय कॉम्बैट कुश्ती संघ के द्वारा आयोजित नेशनल कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप में बाढ़ की लड़कियों ने बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 14 मेडल लाकर बिहार का नाम तो रौशन किया ही, साथ ही साथ अपने क्षेत्र का भी नाम रौशन किया है। इस बात की जानकारी कोच धीरज सिंह चौहान ने सोमवार को चार बजे दी है।