बाढ़: बाढ़ में अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया गया, श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की
Barh, Patna | Sep 6, 2025 अनंत चतुर्दशी के दिन बाढ़ के उमानाथ में सैंकड़ों की संख्या में लोग गंगा स्नान वअनंत पूजा करने पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र की पूजा कराई तथा उसे अपने हाथों में बांधा । मौके पर उमानाथ के पुजारी विजय कुमार पांडेय ने शनिवार की सुबह 8 बजे बताया कि इस त्योहार को करने से सौभाग्यवंश तथा धन की प्राप्ति होती है तथा चौदहों भुवन का सुख प्राप्त होता है।