धनौरा: गजरौला हाईवे पर हल्दीराम रेस्टोरेंट के पीछे अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने चलाया बुलडोजर
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा हाइवे पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही लगभग 25 बीघा भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बुधवार को एमडीए के जोन प्रभारी केएन जगूडी, अवर अभियन्ता योगेश गुप्ता एवं प्राधिकरण प्रवर्तन दल के सदस्य पुलिस टीम के साथ हाइवे पर दरियापुर बुजुर्ग गांव के क्षेत्रा में पहुंचे।