फिरोज़ाबाद: मुद्दों पर गरमाई बैठक, नालबंदान चौकी पर प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन से थमा आंदोलन
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नाल बंदान चौकी पर हुई बैठक में शहर की प्रमुख समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर, गैस कालाबाजारी, जाम, मार्केट किराया व बरसात, ई-रिक्शा जाम, फल विक्रेताओं के बैंडिंग जोन व ऑटो स्टैंड जैसी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।