दाड़ी: होमगार्ड जवान के घर पर हमला, इलाके में तनाव
होमगार्ड जवान के घर हमला क्षेत्र में तनाव सिरका इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा एक होमगार्ड जवान के घर पर हमला कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है तथा स्थानीय लोगों के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।