मंझनपुर: समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझनपुर में मनाई गई डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती, कार्यकर्ताओं को दिए गए मनोनयन पत्र
शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया कीजयंती मनाई गई है। इस दौरान मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया की जयन्ती मनाई है। इस दौरान रामू प्रसाद गौतम को बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का जिला महासचिव बनाया गया है। वहीं नवनियुक्त जिला, विधानसभा और नगर के सभी कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र देकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया है।