मंझनपुर: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 407 लीटर अवैध शराब की गई बरामद, 50 कुंतल लहन नष्ट
कौशाम्बी जनपद में आगामी त्योहार होली व लोकसभा चुनाव के दृस्टिगत एसपी की निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, गठित टीमों द्वारा 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 407 लीटर शराब बरामद कर मौके से 50 कुंतल लहन नष्ट कराया गया। मंझनपुर में एसपी ने जानकारी दी है।