मंझनपुर: मंझनपुर में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद भर से 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ 407 लीटर अवैध शराब हुई बरामद
कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार रात मंझनपुर एसपी कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद भर में लोकसभा चुनाव और होली त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जनपद भर से 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 407 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है और 50 कुंतल से ज्यादा लहन नष्ट कराया गया है।