इकौना: श्रावस्ती में दीपावली पर विधि विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा, सुख समृद्धि की हुई कामना
दीपावली पर घर घर मे धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि पाने के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गयी। वहीं कहा जाता है की भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापस आने की खुशी में अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर दीपावली मनाई थी, तब से दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।