सिमडेगा: डीडीसी द्वारा समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सिमडेगा उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को 1बजे समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण की प्रगति, पोषण ट्रैकर पर अद्यतन डाटा प्रविष्टि, तथा केन्द्रों में विद्युत, शौचालय और टैप वाटर की उपलब्धता की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।