अमानगंज: स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर परिषद अमानगंज का जनजागरूकता अभियान तेज
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर परिषद अमानगंज द्वारा शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परिषद की टीम विभिन्न वार्डों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर नागरिकों को कचरा प्रबंधन की आधुनिक पद्धतियों की जानकारी दे रही है।