मधेपुरा: बीएनएमयू में समर्थ पोर्टल लागू होने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
बीएनएमयू में समर्थ पोर्टल लागू होने पर शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने टीपी कॉलेज में छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के बिहार राज्य कार्य प्रमुख सौरभ यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने मंडल विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल लागू करने की मांग को लेकर लगातार कई महीनों तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया।