मशरक: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की जांच के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता के बीच मारपीट
मशरक सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और आशा कर्मी के बीच मारपीट हो गई जिससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम पहुंची जहां आशा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर 112 पुलिस टीम ने गुरुवार की शाम 4 बजें के लगभग आरोपी स्वास्थ्य कर्मी को लेकर थाना चली गई।